बरेली । रामनगर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय तिगरा खानपुर में सत्र के पहले दिन में बच्चों के स्वागोत्सव के साथ नई कक्षा में प्रवेश लेने पर पुस्तकें वितरित की गई इंचार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र वर्मा ने बच्चों को पुस्तक देकर प्रतिदिन समय से विद्यालय आने की अपील की। पुस्तकें को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। यूटा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने बच्चों को बताया कि जिन बच्चों की आयु 6 वर्ष हो चुकी है उनके कक्षा एक में नवीन नामांकन आज से शुरू हो गए हैं साथ ही नई कक्षा में प्रोन्नत होने वाले बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदीप कुमार वर्मा अंकित कुमार प्रमोद कुमार सचिन बिहारी राजुल कुमार,सरिता देवी संतोष वर्मा इश्हाक बाबू महेश कुमार उर्मिला देवी, इत्यादि मौजूद रहे।