उर्स-ए-शाहदाना वली को लेकर तैयारियां तेज, व्यवस्थाओं दुरुस्त करने की मांग

WhatsApp Image 2026-04-02 at 7.22.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उर्स-ए-शाहदाना वली के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की।
दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी ने बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होगा, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचेंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पुख्ता की जाएं।
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने कहा कि कुल शरीफ के मौके पर दूर-दराज से आने वाले जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि पुल के नीचे की खराब लाइटों को ठीक कराया जाए, दरगाह के आसपास की टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए और चोक पड़े गटरों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम से उर्स से पहले सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करने की अपील की, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ज्ञापन देने वालों में अब्दुल वाजिद खां नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लाना खां, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights