यूपीसी स्कूल में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ

WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.27.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज यूपीसी स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय में प्रवेश करते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्सुकता साफ झलक रही थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को स्वागत स्वरूप उपहार भेंट किए गए, जिससे उनका पहला दिन और भी यादगार बन गया। प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस नए सत्र में विद्यालय में कई नई सुविधाओं का शुभारंभ किया गया है, जिनका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

इस सत्र से विद्यालय में डे-केयर सुविधा की शुरुआत भी की गई है, जो विशेष रूप से working parents के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इसके साथ ही स्पोर्ट्स क्लब, आधुनिक कंप्यूटर कक्षाएं, तथा healthy meals व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को एक सुरक्षित, समृद्ध और उन्नत शिक्षण वातावरण मिल सके।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वासन दिया कि सत्र 2026-27 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

नए सत्र की शुरुआत के साथ UPC School ने एक बार फिर यह संकल्प दोहराया है कि वह विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इसके अतिरिक्त, विद्यालय में इस वर्ष नई शिक्षण पद्धतियों को भी अपनाया गया है, जिनमें स्मार्ट क्लास, activity based learning और individual learning jaise कार्यक्रम शामिल हैं। इन पहलुओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अंत में, विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। UPC School का यह नया सत्र न केवल नई सुविधाओं के साथ शुरू हुआ है, बल्कि बच्चों के सपनों को साकार करने की एक नई दिशा और ऊर्जा भी लेकर आया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights