बदायूँ। पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित कान्हा कंप्यूटर सेंटर ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। आयोजन में बच्चों के लिए विविध खेल-कूद, केक कटिंग और सामूहिक भोज का प्रबंध किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। डायरेक्टर कोमल साहू ने कहा कि बीते दो वर्ष चुनौतियों से भरे रहे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज बच्चों के साथ यह ख़ुशी का क्षण साझा करना उनके लिए गर्व की बात है। को-डायरेक्टर ऋषभ शर्मा ने बताया कि सेंटर बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ- तकनीकी ज्ञान और 100 % रोज़गार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देता है; यहाँ व्यक्तित्व विकास और डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ावा दिया जाता है, ताकि ग्रामीण-शहरी बच्चों को प्रतियोगी माहौल में आगे बढ़ने का ठोस अवसर मिल सके। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर हँसी-ख़ुशी से गूँजता रहा।