कैपिटल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हुआ, रिजल्ट शत प्रतिशत रहा
बदायूँ। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 का बार्षिक परीक्षा परिणाम पोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसे देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा के अच्छे परिणाम के लिए स्वंय विद्यार्थी और उनके अभिभावकों की अहम भूमिका होती है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने एक छात्र की सफलता के लिए अध्यापक और शिक्षक की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञान प्रदान करते हैं और छात्र को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं जबकि अभिभावक घर पर एक सकारात्मक माहौल बनाते हैं और बच्चों को प्रोत्साहित करते है।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम कुछ इस प्रकार रहा कक्षा NC में वेदिका प्रथम अदविक द्वितीय और तृतीय स्थान पर अनंत करहे। कक्षा LKG में अबक्ष ने प्रथम अमन ने द्वितीय तथा रश्मिका ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा UKG में आरव आश्यिान प्रथम, रुद्रांशी शर्मा द्वितीय तथा केशब तृतीय स्थान पर आकर इन नन्हें मुन्ने छात्रों ने अपनी योग्यता का परिचय दिया। कक्षा 1 में हर्ष प्रथम, सुजाता द्वितीय तथा मान्या सिंह तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 2 में प्रथम स्थान पर अंश कुमार गौतम द्वितीय स्थान पर मुस्कान और तृतीय स्थान पर शिवांश रहे।
कक्षा 3 में आराध्या सक्सेना प्रथम दर्शित द्वितीय तथा नीरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में प्रथम संस्कार वर्मा, बीकेश ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 में प्रथम स्थान पर कृष्णा अनुज राठौर द्वितीय और यश प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 में प्रथम आराम्या कश्यप, द्वितीय देव कुमार और तृतीय स्थान पर सुांत रहें। कक्षा 7 में आदित्य प्रताप सिंह प्रथम, अंशिका राठौर द्वितीय और अनन्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं । कक्षा 8 में प्रथम स्थान मयंक वर्मा द्वितीय अतुल कुमार और तृतीय स्थान पर तनु रही। प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू सिंह ने इन सभी प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ।
इसके उपरान्त प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि यह बच्चे के पहले शिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए जो माता पिता अपने बच्चों की शिक्षा में गहरी रूथि रखते हैं उनके सफल बनने की संभावना अधिक होती है साथ ही हमारे शिक्षक भी बच्चे के भविष्य को आकार देने और उसे एक बेहतर इंसान बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं जो छात्र पढाई में कमजोर है उन्हें सफल बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर प्रयत्न करना चाहिए। उनकी कमजोरियों को समझकर घर और विद्यालय में उचित शैक्षिक वातावरण बनाए जिससे वह छात्र भी प्रतिभाशाली छात्रों की श्रेणी आ सके।
अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ममता सक्सेना अमित जौहरी, पूनम पादय रश्मि रानी, शीतेश गुप्ता, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह दीक्षा यादव, मानसी, कुमकुम, वंदना, मुस्कान साहू, आदि का योगदान सराहनीय रहा।














































































