गन्ना भुगतान को लेकर फिर गरमाई सियासत, आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-04-01 at 5.47.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने नवाबगंज प्रशासन को पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
सुनीता गंगवार ने बताया कि पूर्व में प्रशासन के लिखित आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया था। उस समय प्रशासन ने तीन माह में भुगतान कराने का भरोसा दिया था, जिसकी समय सीमा 31 मार्च को पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक दो वर्ष का बकाया भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपने वादे पर पूरी तरह विफल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से नवाबगंज क्षेत्र के 161 गांवों के किसान प्रभावित हैं और अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए आंदोलन को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक ने नीलामी पर लगाई गई आपत्ति को आधार बनाकर प्रशासन ने किसानों के साथ छल किया है। साथ ही सत्ताधारी नेताओं पर भी भुगतान में बाधा डालने का आरोप लगाया।
सुनीता गंगवार ने स्पष्ट किया कि अब 161 गांवों के किसान तहसील परिसर में एकत्र होकर आंदोलन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तहसील को बंद कराने की भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो तहसील किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती, उसका कोई औचित्य नहीं है।
संस्था के कोषाध्यक्ष वहीद अहमद ने भी प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने के बजाय नेताओं को खुश करने में लगे हैं। इस दौरान रामरतन गंगवार, खेमकरण गंगवार, ब्रह्मानंद गंगवार और नेपाल सिंह गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights