आयुष्मान कार्ड धारको से अस्पतालों में पैसा लेने पर हो कठोर कार्यवाही- मण्डलायुक्त

WhatsApp Image 2026-04-01 at 5.45.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय समीक्षा बैठक में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा में अवगत कराया गया कि इस बार 2582 रुपए मूल्य पर गेहूॅ क्रय किया जाएगा। मंडल में 538 केन्द्र खुल चुके तथा तैयारियां भी पूर्ण हो चुकी हैं। वर्षा के कारण गेहूॅ की आवक प्रभावित है। मंडलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी आयुष्मान धारक मरीज से चिकित्सा का पैसा लिया गया है तो मात्र पैसा वापस न कराया जाए बल्कि अस्पताल पर कार्यवाही भी की जाए। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में अवगत कराया गया कि कोटेदारों को जो खाद्यान जिन बोरों में दिया जाता है उन्हे खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार वे खाली बोरों को बेचेंगे नहीं और बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध करवायेंगें। मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी द्वारा निर्देश दिये गये कि केन्द्रों का सुबह व शाम को निरीक्षण करते हुए कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें इसमें लापरवाही नही होनी चाहिये।
मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में पाया गया कि में बरेली जनपद को छोड़कर अन्य जनपदों में फार्मर रजिस्ट्री स्टेट ऐवरेज से कम है जिस पर अन्य जनपदों को भी स्टेट ऐवरेज तक लाने के निर्देश दिये गये। खाद की उपलब्धता पर बताया गया कि एक लाख एक हजार मिट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, बरेली मंडल में खाद की उपलब्धता अन्य की अपेक्षा अधिक है।
फैमिली आईडी की समीक्षा में पाया गया कि लक्ष्य बढ़ा दिया गया है और सिंगल पर्सन की फैमिली आईडी का सत्यापन कराये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग के बजट के सापेक्ष प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा अलग से करी जाये जिससे यह स्पष्ट हो सके कि बजट की धनराशि किन कार्यों में व्यय हो रही है। बैठक में मंडलायुक्त ने आई. सी. यू फैसलिटेड बेड बढ़ाने के निर्देश दिये। अवगत कराया गया कि इस बार संचारी रोग अभियान के अंतर्गत दस्तक अभियान मे घर-घर जाकर साथ- साथ आभा आईडी का भी क्रियेशन आशा द्वारा किया जायेगा और उसके लाभों के बारे में भी आमजन को बताया जायेगा।
बैठक में मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी ने आयुष्मान कार्ड धारको से अस्पतालों में चिकित्सा के दौरान पैसा लिये जाने संबंधी प्रकरणों की जांच हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में कृत कार्यवाही की जनपदवार जानकारी ली जिस पर पीलीभीत ने बताया कि बंडा में एक पर एफ. आई. आर भी करायी गयी है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी मरीज से पैसा लिया गया है तो मात्र पैसा वापस न कराया जाए बल्कि कार्यवाही भी की जाए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शाहजहॉपुर द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के फर्जी भुगतान के कई प्रकरण शाहजहांपुर में पाये गये है इसके अन्तर्गत ऐसे हास्पिटलों के बिल प्रस्तुत किये गये जो धरातल पर है ही नहीं। अतः दृष्टिकोण से भी ध्यान रखने और सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही दिव्यांग प्रमाण परीक्षणोपरान्त ही जारी करने और मेडिकोलीगल भी पर्याप्त परीक्षणोंपरान्त जारी किये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में नियमित टीकाकरण की समीक्षा में पाया गया कि बर्थ डोज 99 प्रतिशत शिशुओ को दी जा रही है इसके साथ ही अवगत कराया गया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व हैपीटाइटिस बी की जांच अवश्य करायी जाये जिससे होने वाले बच्चों को हैपीटाइटिस बी से बचाया जा सके।
समीक्षा बैठक में बाल विकास एवं पोषाहार की समीक्षा पर अवगत कराया गया कि ने मंडल में अभी तक 22 नवीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती हुई है। उपायुक्त उद्योग द्वारा मंडलायुक्त को बताया गया कि ओ.डी.ओ.पी टूल किट 1450 का लक्ष्य था शत प्रतिशत प्रशिक्षण व टूल किट वितरित हो चुकी है।
इस बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अन्तर्गत यदि किसी सरकारी विभाग भी इसमें रजिस्ट्रेशन करालें तो नियुक्तियों के सापेक्ष विभागों को भी इंसेन्टिव प्रदान होगा, जिस पर मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारियों को उक्त के सन्दर्भ बैठक करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने संयुक्त निदेशक शिक्षा को निर्देश देते हुए कहा गया कि विद्यालयों द्वारा जो कोर्स परिवर्तित कर किताबों की उबलब्धता करायी जा रही है। उसमें नियमों का पालन किया जा रहा है या नही इसकी जांच करायी जाये।
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा के अंतर्गत मंडल में अनारम्भ 6 परियोजनाएं की समीक्षा की गयी, जिसके अंतर्गत बताया गया कि गर्रा नदी पर पुल निर्माण के संबंध में बताया गया कि कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है इसी प्रकार तथा पीलीभीत में इंडोर स्पोर्टस स्टेडियम का भी कार्य आरम्भ आरम्भ होने की जानकारी दी गयी। इसी प्रकार पूर्ण लेकिन हैण्डओवर नहीं हुई परियोजनाओ की समीक्षा की गयी और निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को सही कराते हुये हैण्डओवर कराने के निर्देश दिये गये।
प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा वाली परियोजनाओ में सैटेलाइट बस स्टैण्ड की समीक्षा की गयी जिस पर अवगत कराया गया कि इस पर निर्णय हेड क्वाटर स्तर से होना है। इज्जत नगर बस स्टैण्ड के संबंध में बताया गया कि कार्य जल्द पूर्ण हो जाऐगा। बैठक में 2 करोड़ से अधिक लागत की 236 परियोजनाओ की भी समीक्षा की गयी। मंडलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण होने से पूर्व निरीक्षण अनिवार्य रुप से किया किया जाए, जिससे कार्य की गुणवत्ता बनी रहे और जो कमियॉ हो उन्हें समय से ठीक कराया जा सके।
इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बरेली देवयानी, मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य विकास अधिकारी बदायूं केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर डा. अपराजिता सिंह सहित समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights