बदायूं । उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा, ब्लाक कादरचौक में वार्षिक उत्सव और नवप्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल चलो रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया। मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बच्चे बल, बुद्धि और विवेक से विषम परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करें। उच्च शिक्षा अर्जित करें। राज्य संदर्भदाता समूह की सदस्य प्रधानाध्यापिका सुधा मिश्रा ने कहा कि बच्चे श्रेष्ठ ज्ञान से ही महान लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। समारोह में एआरपी अंजुम खान, शैलेन्द्र कुमार, रत्नेश कुमार, योगेश शर्मा ने सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल एवं टीसी के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने गीत, नृत्य, लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक हुकुम सिंह, प्रधान वीरेन्द्र यादव, अवनीश यादव, किरन कुमारी, मीना, आरती, नीलम आदि मौजूद रहे।