उझानी। नगर के मौहल्ला साहूकारा में स्थित गौरी शंकर मंदिर से बुधवार को दो बजे के आसपास कथा वाचक पंडित शिव शुक्ला जी एवम आयोजक अन्नू पण्डित के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित गौरी शंकर मन्दिर से प्रारम्भ होकर बिल्सी रोड़, घण्टाघर चौराहे, कछला रोड़ ,साहूकारा कटरा, बिहारी जी मन्दिर से होती हुई वापस मन्दिर प्रांगण में विसर्जित हुई । यात्रा में महिलाओं ने सिर पर सजे-धजे कलश रखे और भक्ति गीतों पर झूमते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसमें शामिल श्रद्धालु “हरे राम-हरे कृष्ण” और “जय श्री राधे” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह कलश यात्रा भागवत कथा के शुभारंभ का प्रतीक है और इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनता है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही। कथा आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने का आह्वान किया। कलश यात्रा के समापन के बाद कथा स्थल पर विधिवत भागवत कथा का शुभारंभ किया गया । इस कलश यात्रा में , वंश, आयुष, तरु, प्रश्न, पंडित अन्नू शर्मा , अंजू शर्मा, प्रिया उपाध्याय, गीता शर्मा, राखी शर्मा, सरिता उपाध्याय, ममता गौर, सुनीता शर्मा, नीतू शर्मा एवं सभी सनातनी मौजूद रहे !