राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल में झारखंड, तमिलनाडु एवं यू पी जीते

WhatsApp Image 2026-03-31 at 7.21.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नाथ नगरी बरेली में फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए खेल प्रतिभाओं के महाकुंभ की साक्षी बनी। सोमवार को पांच मैच हुए। फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर में 54 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और खेल भावना से ओतप्रोत रहा। सोमवार का मैच यू पी एवं उड़ीसा के बीच हुआ जिसमें यू पी 27= 12 से जीता। दूसरा मैच लक्षद्वीप एवं झारखंड के बीच हुआ जिसमें झारखंड 28=16 से जीता। तीसरा मैच मध्य प्रदेश एवं तमिलनाडु के बीच हुआ जिसमें तमिलनाडु 17=11 से जीता। चौथा मैच छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड के बीच हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ 17=4 से जीता। पांचवा मैच आंध्र एवं केरल के बीच हुआ इसमें आंध्र प्रदेश 14=6 से जीता।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वातावरण में हुई जहां मुख्य अतिथियों ने हैंडबॉल को गोलपोस्ट में डालकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस प्रतीकात्मक शुरुआत ने खिलाड़ियों और दर्शकों में जोश का संचार कर दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं विधायक ने विभिन्न राज्यों से आई टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि “खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों को भी विकसित करते हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का व्यापक मंच प्रदान करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।”
बीजेपी कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बरेली में इस तरह के बड़े खेल आयोजनों का होना शहर के लिए गर्व की बात है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी नई दिशा और प्रेरणा मिलती है।
जिला ओलंपिक संघ बरेली के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली में राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का यह तीसरा सफल आयोजन है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में सीनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप तथा वर्ष 2023 में जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप हुई थी । उन्होंने कहा कि “इस बार के आयोजन के साथ ही बरेली ने राष्ट्रीय खेल आयोजनों की ‘हैट्रिक’ पूरी कर ली है, जो शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “नाथ नगरी में यह आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी संदेश देगा।
यह हैंडबॉल प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक फ्यूचर विश्वविद्यालय में हो रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 27 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जो खिताब जीतने के लिए पूरे जोश और तैयारी के साथ मैदान में उतर रही हैं।
आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा और परिवहन जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं
इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आनंदेश्वर पांडे ने सभी सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
स्थानीय खेल प्रेमी बड़ी संख्या मैचों का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता सचिव रौनक सिंह बग्गा, अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता आर एस ओ, चंचल मिश्रा, महासचिव फसील बेग आदि समेत विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights