बदायूँ में भाजपा के स्थापना दिवस 06 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम होंगे,बड़े स्तर पर तैयारियां पूरी

WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.08.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से पूर्व आयोजित जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवाद के विचार ही पार्टी की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक मनाया जाए। कार्यक्रमों में प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का ध्वज फहराए एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण करे। साथ ही सभी गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करते हुए सरल ऐप पर अपलोड करने का भी आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन (8 एवं 9 अप्रैल) एवं ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान (7 से 12 अप्रैल) के विषय पर बताया कि यह सम्मेलन संगठनात्मक विस्तार को गति देने के साथ-साथ भाजपा की विचारधारा, भारतीय राजनीति में आए सकारात्मक परिवर्तन, सेवा भाव, अंत्योदय एवं विकासमुखी राजनीति जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर बूथों पर डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा उनके विचारों को स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में चयनित गांवों एवं बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाना, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों से संवाद स्थापित करना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक ग्राम में 25 से 30 सम्मानित व्यक्तियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर समाज के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने पर भी विशेष रूप से सहभागिता करनी है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के प्रभाव को समझें और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाएं। 6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण के साथ पार्टी की विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा करने का भी बात कही।

जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने मंच का संचालन किया।

इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह पटेल, भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, प्रदीप चौधरी, वीरेंद्र राजपूत, अजय तोमर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, आरती कश्यप, नीटू पाल, अचल शर्मा, अमित कुमार सिंह, धीरज पटेल, के.पी लोधी, जितेंद्र साहू, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, दिनेश कुमार राजपूत, रितेश चौहान, पीयूष माहेश्वरी, राजीव कुमार शर्मा, परमवीर शाक्य, ललतेश ठाकुर, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, मोहित कुमार तोमर, गोपाल शर्मा, राघव सिंह, नौरंग पाल, विदेश श्रीवास्तव, अवनीश कुमार शाक्य, सर्वेश शाक्य, ओमपाल सिंह राजपूत, गुलशन प्रताप सिंह, वीर सिंह, नरेश पाल, राहुल लोधी, सुरेंद्र गुर्जर, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, अनुभव उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights