न्यूनतम पेंशन 7500 करने की मांग पर ई पी एस 95 पेंशनर का धरना
बरेली। केन्द्र सरकार कई बर्ष पूर्व ई पी एफ ओ से पेंशनर्स को दी जा रही पेंशन रूपए एक हजार से बढ़ाकर मिनिमम पेंशन रूपए साढ़े सात हजार तथा उसके साथ महंगाई भत्ता दिये जाने की मांग हेतु संसदीय कमेटी का गठन किया गया था, उनके द्वारा इसी मार्च के शुरू में ही पेंशनर्स को उक्त धनराशि को दिए जाने के लिए संस्तुति कर केन्द्र सरकार को प्रेषित कर दिया गया है जिसको दिनांक 02 मार्च 2026 तक लागू किया जाने की मांग को ले कर आज सैकड़ों की संख्या में ई पी एस 95 पेंशन भोगियों ने भविष्य निधि कार्यालय बरेली के समक्ष जोरदार नारेबाजी कर धरना दिया कार्यक्रम में प्रगतिशील सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रस्तुत जोशीले गीतों ने सभी पेंशनरों में उत्साह भर दिया इस आयोजन में आस पास के कई जिलों मुरादाबाद ,रामपुर,पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के पेंशनर शामिल हुए धरने का आयोजन राष्ट्रीय स्तर की संघर्ष समिति द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता बरेली के अध्यक्ष ए के अरोरा ने की, बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मुख्ये मागो को ले कर देश के 700 से अधिक जिलों में धरना प्रदर्शन हुए हैं प्रमुख मांगे है न्यूनतम पेंशन 7500 +उस पर डी ए प्रति माह दिया जाय पति-पत्नी दोनों को मेडिकल सुविधा के साथ ही साथ आयुष्मान भारत सुविधा उपलब्ध कराई जाए। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय दिनांक 04 अक्टूबर 2016 को लागू किया जाए , बरेली कालेज कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा 04 नवंबर 2022 के आदेश को अक्षरशः विना-भेदभाव के अनुपालन किया जाय और जो भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ई पी एफ ओ के सदस्य हैं और उन्हें पेंशन योजना से बंचित रखा गया है, उन्हें रूपए 5000/=प्रति माह दिया जाय धरने की समाप्ति पर मांगों से संबंधित ज्ञापन भविष्य निधि कार्यालय में कमिश्नर और जिलाधिकारी कार्यालय में भी दिया गया कार्यक्रम का संचालन आरएस शर्मा ने किया धरने को गंगा प्रसाद अशोक मिश्रा,आर के गुप्ता चिरंजीव गौड़ सी के शर्मा, महेश अग्रवाल वेदपाल सुन्दर शर्मा आर सी त्रिवेदी ध्यान चन्द्र मौर्य आदि ने संबोधित किया।














































































