बरेली। दरगाह आला हज़रत पर आला हज़रत के 175वें यौमे पैदाइश के मौके पर अकीदत के साथ जश्न मनाया गया। यह आयोजन दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत फातिहा से हुई, जिसके बाद मौजूद लोगों में लड्डू तकसीम किए गए। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस अवसर पर मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती अय्यूब नूरी, मौलाना अबरार उल हक़, मुफ्ती जमील, मुफ्ती ज़ईम रज़ा सहित कई उलेमा व अकीदतमंद मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। सुरखा बानखाना स्थित मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई, जहां अल्हाज मोहसिन हसन खान, हस्सान रज़ा, साजिद रज़ा, सैय्यद रिजवान, मुजफ्फर रज़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं किला क्षेत्र की सराय वाली मस्जिद, छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद तथा कटघर की सकलैनी मस्जिद में भी लड्डू वितरित कर जश्न मनाया गया। इस दौरान शहर भर में अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आला हज़रत को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।