बदायूं के डीपीएस स्कूल में मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने 5-C’ मंत्र देकर सफलता का मूलमंत्र समझाया

WhatsApp Image 2026-03-31 at 7.12.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले के डीपीएस स्कूल में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक और उल्लेखनीय पहल देखने को मिली, जब प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं शिक्षक अवध ओझा का विद्यालय में आगमन हुआ। उनके प्रेरक संबोधन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


अवध ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य पूर्व निर्धारित नहीं होता, बल्कि वर्तमान की स्पष्टता ही लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने डीपीएस स्कूल के शैक्षिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों को बचपन से ही ऐसा माहौल मिल रहा है, जो उन्हें सोचने, प्रश्न करने और आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करता है। यह शिक्षा उन्हें केवल जानकारी नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार कर रही है।


उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय द्वारा स्कूल स्तर पर सिविल सर्विसेज की कक्षाएं संचालित किए जाने को “अद्भुत और अकल्पनीय” बताया और कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यही छात्र आगे चलकर आईएएस और पीसीएस बनकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान ओझा सर ने विद्यार्थियों को सफलता का ‘5-C’ मंत्र भी दिया—क्यूरोसिटी, कनेक्टिविटी, कॉन्सेप्ट, क्लेरिटी और कॉमन सेंस। उन्होंने कहा कि यही पांच तत्व वास्तविक शिक्षा की नींव हैं और इन्हें अपनाकर छात्र अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
उन्होंने अपने विचारों में संघर्ष के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि जीवन में संघर्ष (युद्ध) आवश्यक है, क्योंकि बिना संघर्ष के सफलता संभव नहीं। अंत में उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights