एस्सेल में प्रतिभाओं का उत्सव: परिणाम वितरण के साथ सफलता का जश्न”

WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.52.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल, उझानी में आज वार्षिक परिणाम वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मेधावी छात्र- दर्श, अक्षिता, केशव और राधिका , जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अपनी अपनी कक्षा में टॉप किया।

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सराहा गया।

मदर्स डे एक्टिविटी में अजीना, रिया, अदि फरहत, अरव कश्यप और शिवाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अदिति राजपूत और आभा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंग्लिश राइटिंग प्रतियोगिता में रुद्र गुप्ता, आशी यादव, इनायत, मान्या गुप्ता, शहवाज अली और फातिमा अंसारी ने बाजी मारी। हिंदी राइटिंग प्रतियोगिता में डिम्पल यादव, गर्गी, शिवांगी गुप्ता, ऋध्यम सक्सेना और फातिमा अंसारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल प्रतियोगिता में रुद्र गुप्ता, वंश, राधिका अग्रवाल, अक्षिता गुप्ता और मुस्तफा विजेता रहे। रंगोली प्रतियोगिता में इसबह, फातिमा, तेजल, कंचन, हुजैफा और रिया ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि आज प्राथमिकता के आधार पर परिणाम वितरण सम्पन्न कराया गया है, जबकि 700 से अधिक पुरस्कार अभी शेष हैं, जिनके लिए शीघ्र ही एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही कक्षा 6, 7 एवं 8 के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं परिणाम कल दिन मंगलवार घोषित किए जाएंगे।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री सुधांशु गुप्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने में नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच में निहित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और हर चुनौती को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री विमल सिंह, ऑफिस कोऑर्डिनेटर गुंजन, अक्षय सक्सेना, पूजा यादव
व टीचर्स में प्रियंका साहू, रितिका शर्मा, पुष्पा मौर्य, मेघा, आंचल, श्वेता, रोजी, कुसुम, रोशन, सृष्टि, प्रियंका, प्रियंका माथुर सहित समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन और समर्पण से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

समारोह ने यह संदेश दिया कि एस्सेल विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा, संस्कार और आत्मविश्वास को निखारने का सशक्त मंच है। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की खुशी, अभिभावकों का गर्व और शिक्षकों की संतुष्टि इस बात का प्रमाण रही कि एस्सेल निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights