मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के BAMS चिकित्सकों ने पंजीकरण पांच साल व स्मार्ट सिटी चयन को विधायक महेश गुप्ता का अभिनन्दन किया

March 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। धन्वंतरि डॉक्टर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त BAMS चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में आयुर्वेद चिकित्सकों के पंजीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष किए जाने तथा सदर नगर पालिका को “स्मार्ट नगर पालिका” में चयनित किए जाने पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का अभिनंदन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व में एक वर्ष के लिए होने वाला पंजीकरण अब पांच वर्ष के लिए सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से संभव हो पाई है। इस सराहनीय कार्य के लिए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विधायक का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
इसके अतिरिक्त विधायक के प्रयासों से बदायूँ नगर पालिका को “स्मार्ट नगर पालिका” का दर्जा प्राप्त हुआ है, जिसे जनपद के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. गोपाल वैश्य एवं डॉ. वैभव गुप्ता ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यों की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा सभी उपस्थित चिकित्सकों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. डी.के. सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कश्यप, संरक्षक डॉ. हसीन, डॉ. अरविंद सक्सेना, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. भीकम सिंह, महासचिव डॉ. सचिन गुप्ता, सचिव डॉ. गोपाल वैश्य, कोषाध्यक्ष डॉ. वैभव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights