उझानी।।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) को एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के महत्व तथा उनके शैक्षिक विकास में इसकी भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल तथा छात्रवृत्ति प्रभारी सतीश सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।