तिहाड़ जेल के जेलर फिटनेस आइकन दीपक शर्मा ने गाजियाबाद में युवाओं को प्रेरित किया
गाजियाबाद । समाज में सकारात्मकता फैलाने, युवाओं को अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करने का एक अनूठा और प्रेरणादायी कार्यक्रम गाजियाबाद में आयोजित हुआ। एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट, ‘भारत का बदलता शासन’ दैनिक समाचार पत्र और US Cinema Movie World के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में दिल्ली की प्रसिद्ध तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक (जेलर) दीपक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपनी बेदाग सेवा, कठोर अनुशासन और शानदार फिटनेस के लिए पूरे देश में चर्चित दीपक शर्मा पूरे कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मेरठ रोड, सिहानी चुंगी स्थित US Cinema Movie World में शाम 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सशक्त अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी ने की। अपूर्वा चौधरी एक निडर, सक्रिय और समर्पित महिला पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं, जो न केवल निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहती हैं। उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी विजन की वजह से ही यह कार्यक्रम इतना सफल और यादगार बना। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकार साथियों ने अपूर्वा चौधरी की इस पहल की खुलकर तारीफ की और उन्हें युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दीपक शर्मा के भव्य स्वागत से हुई। US Cinema Movie World के मैनेजर शेखर गौतम और गौरव तंवर ने पारंपरिक अंदाज में उन्हें पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जैसे ही दीपक शर्मा परिसर में पहुंचे, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपनी 48 इंच की छाती और 19 इंच के बाइसेप्स के साथ शानदार व्यक्तित्व वाले दीपक शर्मा युवाओं के बीच पहले से ही ‘फिटनेस आइकन’ के रूप में लोकप्रिय हैं। व्यस्त जेल सेवा के बावजूद वे नियमित व्यायाम नहीं छोड़ते और दूसरों को भी फिटनेस के प्रति प्रेरित करते रहते हैं।

इस अवसर पर अपूर्वा चौधरी ने कहा, “आज के दौर में पत्रकारिता केवल सूचना प्रसार तक सीमित नहीं रह गई है। यह समाज और प्रशासन के बीच मजबूत पुल का काम करती है। नकारात्मकता के इस शोर में दीपक शर्मा जैसे अनुशासित, समर्पित और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की कहानियों को सामने लाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही वह कुंजी है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।”
मुख्य अतिथि दीपक शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए फिटनेस और स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सकारात्मक जीवनशैली ही हर सफलता की बुनियाद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा नशे की लत से दूर रहें, नियमित शारीरिक श्रम और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। दीपक शर्मा ने पत्रकारिता की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और कहा, उन्होंने पत्रकार अपूर्वा चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी निडर निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकार ही समाज का आईना हैं। उन्होंने कहा कि “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जब पत्रकार सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं, तो राष्ट्र की नींव और मजबूत होती है।” उन्होंने जेल में अनुशासन बनाए रखने के अपने अनुभव भी विस्तार से बताए, जो उपस्थित युवाओं और पत्रकारों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहे।
औपचारिक चर्चा और सम्मान समारोह के बाद सभी ने सामूहिक रूप से ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म का आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद दीपक शर्मा ने इसकी खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि न्याय और एक्शन पर आधारित ऐसी फिल्में समाज में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती हैं और युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने US Cinema Movie World के प्रबंधन, विशेषकर मैनेजर शेखर गौतम और गौरव तंवर द्वारा दिए गए उत्कृष्ट आतिथ्य और सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ‘भारत का बदलता शासन’ की पूरी टीम और एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। इनमें महानगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सुमन मिश्रा, पवन चौधरी, ब्रजभूषण शर्मा, अर्णव चौधरी, शुभम शर्मा, ललित चौधरी, आकाश गौड़ समेत दर्जनों साथी शामिल थे।
गाजियाबाद से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट














































































