बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी नितिन चौहान के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। नितिन चौहान सरकारी गल्ले की दुकान संचालित करते हैं और इलाके में एक सामान्य व्यापारी के रूप में जाने जाते हैं। पीड़ित नितिन ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी बीनू सिंह से लंबे समय से उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने देती और खाने-पीने जैसी बुनियादी जरूरतों से भी वंचित रखा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी के मायके पक्ष के लोग आए दिन उनके साथ विवाद और मारपीट करते हैं। नितिन के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोगों ने दबाव बनाकर उनकी आधी जमीन अपने नाम करा ली है और अब बची हुई जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। नितिन चौहान ने बताया बीती शाम राज सिंह , विमलेश , गौरव , सौरभ और अजय सिंह ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से पिटाई कर दी घायल अवस्था में परिवार बालो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपों घटना की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।