प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ से रोशन हो रहे घर, घट रहा बिजली खर्च :- बीएल वर्मा
बदायूँ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 132वें संस्करण को उझानी नगर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सुना। दातागंज नगर में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सुना। बदायूँ के ग्राम दुगरैया में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सुना। दातागंज नगर में कैम्प कार्यालय पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने सुना। सिविल लाइन मंडल में कैम्प कार्यालय पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने सुना। तथा पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनपद विभिन्न बूथ पर मन की बात के कार्यक्रम को सुना।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से सौर ऊर्जा को एक जन-आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आज देश के करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि अब आम नागरिक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर लोग न केवल अपने बिजली बिल में कमी ला रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली से आय भी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई युवाओं ने सोलर तकनीक में प्रशिक्षण लेकर इसे रोजगार का माध्यम बना लिया है और आज वे सफल उद्यमी के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का यह मॉडल भविष्य के भारत की मजबूत नींव है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ‘मन की बात’ सुनने के बाद यह प्रेरणा मिलती है, कि किसान और युवा अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर नवाचार को अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने तालाब आधारित मत्स्य पालन और समुद्री शैवाल की खेती जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा ये पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं और लोगों की आय में वृद्धि कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नए प्रयोग अपनाना ही प्रगति का मार्ग है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब हजारों लोग एक साथ मिलकर पौधारोपण जैसे कार्य करते हैं, तो वह एक जन-आंदोलन का रूप ले लेता है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा ‘मन की बात’ सुनने के बाद यह समझ में आता है, कि समाज के छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक महिला उद्यमी का उदाहरण देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी संकल्प और मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ सुनने के बाद यह स्पष्ट होता है, कि जनभागीदारी ही किसी भी बड़े परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर किसी कार्य को करता है, तो उसके परिणाम भी व्यापक और प्रभावशाली होते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण और नई तकनीकों को अपनाने में आगे आएं और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनने के उपरांत यह स्पष्ट रूप से महसूस होता है, कि देश में बदलाव की एक सकारात्मक लहर चल रही है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज लोग केवल अपने बारे में नहीं सोच रहे, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं। साथ ही कहा कि यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें, तो निश्चित रूप से देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, एमपी सिंह राजपूत, सचिन अग्रवाल, अजय तोमर, नौरंग पाल, ग्रीशपाल सिसौदिया, तेजपाल सागर, कृष्ण चंद्र शर्मा, हर्षवर्धन राजपूत, रेनू सिंह, अखिल अग्रवाल, नरेंद्र सागर आदि जनपद में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बूथों पर मन की बात सुना।














































































