मदर एथीना स्कूल में ‘वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं ‘मेधावी सम्मान समारोह’ हुआ

WhatsApp Image 2026-03-28 at 7.04.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर ‘वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह’ का अत्यंत गरिमामयी और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे वर्ष अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बौद्धिक क्षमता से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परीक्षाफल की घोषणा के साथ ही समूचा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सभागार में विद्यालय की निदेशिका द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों, कक्षा के सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को कप तथा प्रत्येक कक्षा के सभी वर्गों में शिक्षा के साथ-साथ अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देने वाले विद्यार्थी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण था जब उन्होंने अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते हुए देखा।विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का यह समारोह केवल परीक्षा के अंकों का उत्सव नहीं है, बल्कि हमारे विद्यार्थियों के धैर्य, परिश्रम के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। शिक्षा का वास्तविक अर्थ केवल साक्षर होना नहीं, बल्कि स्वयं को शिक्षा के अतिरिक्त खेलों एवं अन्य विविध अभिरूचियों में अपनी प्रखरता को प्रस्तुत करते हुए अपने अद्वितीय व्यक्तित्व का निर्माण करना है। मुझे गर्व है कि मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में श्रेष्ठ हैं बल्कि विद्यालय में आयोजित विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नैतिक मूल्यों में भी अग्रणी हैं। सफलता एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, और आज की यह उपलब्धि भविष्य की बड़ी जीतों की नींव है। मैं सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने हमारे दूरदर्शी दृष्टिकोण पर विश्वास जताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights