चचेरे देवर ने किया दुष्कर्म , ससुरालियों पर सहयोग और धमकी देने का आरोप

WhatsApp Image 2026-03-28 at 7.03.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने और ससुराल पक्ष पर सहयोग व उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में लेटी हुई थी, तभी देवर इमरान पुत्र गट्टू जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे चेहरे, आंख और दांतों में चोटें आईं।पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंची सास, ननद व अन्य परिजनों ने आरोपी का साथ दिया और उसे धमकाते हुए चुप रहने को कहा। पति पर भी आरोप है कि उसने आरोपी का समर्थन किया और उल्टा पीड़िता को ही दोषी ठहराया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में ससुराल पक्ष ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था।पीड़िता का कहना है कि उसने 12 मार्च को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights