बदायूँ। अश्वनी भारद्वाज के पटियाली सराय स्थित आवास पर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड “मठ मंदिर विभाग” की बैठक का आयोजन किया गया जिसमेंकार्यकारिणी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नगर के हर वार्ड में धर्म रक्षा प्रमुखों की नियुक्ति करने का प्रस्ताव पास किया गयाजो अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों और पुजारी महंतों से जुड़ी समस्याओं और मंदिरों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में पुजारियों के साथ सनातन बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में जुड़कर , हिंदू समाज और मंदिरों के मध्य सेतु का कार्य करेंगे,कार्यकारिणी प्रमुख देवदत्त शर्मा ने बताया की हर मंदिर पर सूचना पट लगवाए जाएंगे जिस पर दैनिक तिथि ,संवत, आने वाले त्योहारों की सूचना व विभिन्न निर्देश अंकित किए जाएंगेवरिष्ठ पदाधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने सभी मंदिरों के पुजारियो से अनुरोध किया कि वह अतिशीघ्र अपने मंदिर का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ना शुरू करेंसंगठन अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि हर हिंदू के लिए धर्म प्रथम ,धर्म सर्वोपरि का भाव मन में होना चाहिए, जब तक सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा तभी तक भारत का अस्तित्व रहेगा,नव नियुक्त धर्म रक्षा प्रमुख आशीष सक्सेना ने बताया कि हिंदुओं की लगातार गिरती जनसंख्या स्थिर रखने के लिए 2.4% बच्चा वृद्धि दर आवश्यक होती है और आज ऐसे दंपति जो एक या दो बच्चे कर रहे हैं वह निश्चित रूप से पूरे सनातन समाज को कमजोर कर नुकसान ही कर रहे हैं, अतः सभी को कम से कम तीन बच्चे अवश्य करने चाहिएमठ मंदिर विभाग प्रमुख अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि सुबह आरती के समय सभी मंदिरों पर घंटों की ध्वनि और लाउडस्पीकर अवश्य बजना चाहिए, आ रही रुकावटों को जल्द दूर किया जाएगाकार्यक्रम में डॉ सुशील गुप्ता, शुभेंदु भारद्वाज ,विकास आर्य, चंद्रदेव वर्मा, सत्यवीर सिंह, अभिराज भारद्वाज,मनोज चंदेल,यश भारद्वाज, कमल रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।