उझानी। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेजमें वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन विद्यालय प्रबंधक रतन जिंदल, डा० आलोक गुप्ता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडे जी द्वारा किया गया।उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र जी द्वारा अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता हर्षवर्द्धन राजपूत रहे।अभिभावकों व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदय हर्षवर्धन ने अपने छात्र जीवन के अनुभव का उदाहरण देते हुए छात्रों को चुनौतियों से न घबरा कर निरंतर लक्ष्य में सफलता प्राप्ति हेतु परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री रतनकुमार जी ने समय के महत्व को समझाते हुए अपने संबोधन में ढृढ़ परिश्रम करने का संदेश दिया। उपप्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र जी ने नये सत्र से संबंधित नवीन सूचनाएं छात्रों को प्रदान कीं। कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया/बहिनों को मंचासीनअधिकारियों व्यवस्थापक जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।शैक्षिक परिणाम में कक्षा षष्ठ से अंकित सप्तम से लवली शाक्य कक्षा अष्टम् से शोभा कक्षा नवम् (अ) से अभिषेक गुप्ता कक्षा नवम् (ब) से अभिषेक गौतम, कक्षा एकादश (अ) से सिद्धांत दुबे तथा कक्षा एकादश (ब) से सृजल गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक भैया सिद्धांत दुबे कक्षा एकादश (अ) ने प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार जी ने किया ।कार्यक्रम में राम प्रवेश यादव, राकेशअग्रवाल, सचिन अग्रवाल समेट अनेक शिक्षाविद, अनेक अभिभावक बंधु भगिनी तथा समाजसेवी लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।अंत में शांति मंत्र के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहीं !