स्वयंसेविकाओं ने तिरंगा मार्च निकालकर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव का किया समापन
बदायूं।आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी असि०प्रो०सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में चलाएं जा रहे जश्न ए आज़ादी अमृत महोत्सव का स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ तिरंगा मार्च निकालकर स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ मनाई। महाविद्यालय में अध्यक्ष प्रबंध समिति विशाल रस्तोगी जी ने तिरंगा मार्च को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती, डॉ इति अधिकारी के नेतृत्व में एवं डॉ शिल्पी तोमर, डॉ शालू के सहयोग में स्वयंसेविकाओं कुमारी मेघा पटेल साक्षी पटेल राजकुमारी रितिका राजपूत पूनम यादव काजल ज्योति रेखा पलक अंजली शर्मा लवली मौर्य आदि सेविकाओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगाते हुए तिरंगा मार्च निकाली।


महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्या डॉ०गार्गी बुलबुल ने सभी को स्वत्रंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया। अध्यक्ष प्रबंध समिति श्री विशाल रस्तोगी जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ ममता वर्मा ने बताया कि हमारा अपना ऐसा भारत जहां हर धड़कन आजाद है और हर सांस में देश राग गूँजता हो वहां कोई महामारी हमारे देश के प्रति समर्पण के भाव को कम नही कर सकती।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो०सरला ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि 15 अगस्त का दिन हम सब भारतीयो के लिए बेहद खास होता है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। आज के दिन आजादी की लड़ाई में देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त, मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी। स्वयंसेविकाओं में कु०अंजली शर्मा, राजकुमारी,किरन, पल्लवी, रूबी, पलक, साक्षी, पूनम, सुषमा, स्नेहा,मेघा, शिवांगी आदि ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देश भक्ति का संदेश दिया।














































































