बरेली। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने आज जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बोनस का बिल ट्रेजरी में लगा दिया गया है, जो आज या कल तक शिक्षकों के खातों में पहुंच जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य एरियर के बिल भी जल्द ट्रेजरी में लगाए जाएंगे। अधिकारी के अनुसार, के लिए प्राप्त ग्रांट के आधार पर अधिकांश बिलों का भुगतान संभव हो सकेगा और अतिरिक्त ग्रांट मिलते ही लंबित भुगतान भी पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग के कुछ एरियर भी ट्रेजरी में प्रस्तुत कर दिए गए हैं, जिनका भुगतान शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान रमेश मौर्या, हेमंत कुमार, सतेंद्र पाल सिंह और रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।