बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर गौकश अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार चौकी मॉडल टाउन प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शहदाना रेलवे ग्राउंड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीशान उर्फ भूरा पुत्र मुन्ने उर्फ एहसान अली, निवासी हजियापुर, थाना बारादरी बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी गौवध से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। आरोपी के विरुद्ध थाना बारादरी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह तमंचा बदायूं से खरीदा था और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए अपने पास रखता था। पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार तथा कांस्टेबल निखिल तोमर शामिल रहे।