बरेली। बरेली में नवरात्रि महापर्व के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क गैस चूल्हा, सिलेंडर एवं रेगुलेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के नेतृत्व में वार्ड 43 आकाश पुरम की पार्षद पूनम राठौर पत्नी चंद्रपाल राठौर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की पुत्रवधू एवं ब्लॉक प्रमुख दमखोदा-बहेड़ी स्नेह लता गंगवार उपस्थित रहीं, जिन्होंने बड़ी संख्या में लाभार्थियों को गैस कनेक्शन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सुरक्षा एचपी गैस एजेंसी की ओर से शिल्पी मौर्य द्वारा योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद पाराशरी, चरण सिंह सोनकर, सुशील गुप्ता, इफ्तिखार अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। लाभार्थी महिलाओं में कुसमा देवी, एकता शर्मा, चंद्रकली राठौर, नेहा प्रजापति, विमला देवी, सुनीता देवी, गोमती देवी, भावना देवी, सेजल जौहरी, प्रियंका सक्सेना, रोशनी, ज्योति, रचना, नीलम, पूजा, सीता, ज्योति सैनी, शिप्रा सक्सेना, सोनी, राधा, सोनी कौर आदि ने पार्षद पूनम राठौर का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने बताया कि गैस की समस्या के बीच उन्हें मुफ्त चूल्हा, सिलेंडर और रेगुलेटर मिलने से बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। कई महिलाओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे भी लगाए।