बरेली। थाना किला पुलिस ने देह व्यापार कराने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरगंज चौकी क्षेत्र में साबरी मस्जिद के पास एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर किला पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से गुडिया समेत चार लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुडिया पत्नी शाहिद सरगना, कोमल उर्फ स्वाति कश्यप, मोनिश और चांद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गुडिया अपने मकान में लड़कियों को इस धंधे के लिए प्रेरित कर कमरे, बेड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती थी और ग्राहकों से प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये तक वसूली करती थी। व्हाट्सएप के जरिए बुलाए जाते थे। पूछताछ में सामने आया कि ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से बुलाया जाता था। एक युवक ने बताया कि उसने 2000 रुपये का भुगतान कर मौके पर बुलावाया था। पुलिस ने मौके से 20 पैकेट कंडोम, इस्तेमाल किए गए कंडोम, मैनफोर्स टैबलेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इस मामले में थाना किला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार सहित थाना किला पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मियों की अहम भूमिका रही।