बदायूँ। प्रदेश शासन ने सदर नगर पालिका के लिए पांच सभासदों को नामित किया था। इन सभी सभासदों को आज नगर पालिका परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कराई गई। आपको बता दे पिछले दिनों शासन ने सदर नगर पालिका के लिए पंकज शर्मा, के एल गुप्ता,रचना सपरा,हिमांशु कठेरिया,दीपक सक्सेना समेत पांच सदस्यों को नामित किया था। सदर नगर पालिका कार्यालय परिसर में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट औऱ ईओ ने नामित सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इधर नामित सभासदों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने उनकी उपेक्षा की,उन्हें पानी तक नही दिया गया। पालिका चेयरमैन फात्मा रजा भी अनुपस्थित रही। इससे नामित सभासदों औऱ भाजपाइयों में आक्रोश नजर आया। आपको बता दे पालिका चेयरमैन फात्मा रजा कई दिनों से शहर में नही है,बताया जाता है वह ईद के बाद दिल्ली गई हुई है।