बरखेड़ा में गूंजा भक्ति का स्वर, हिंदू महासभा की ओर से हुआ विशाल हनुमान चालीसा पाठ

WhatsApp Image 2026-03-24 at 6.30.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत।क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति के माहौल के बीच हिंदू महासभा ने संगठन के विस्तार की दिशा में सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में ग्राम विक्रमपुर निवासी गंगा प्रकाश मौर्य को नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी का स्वागत आध्यात्मिक तरीके से करते हुए एक भव्य धार्मिक आयोजन कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगा प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में उनके पैतृक गांव विक्रमपुर स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में हिंदू महासभा के तत्वावधान में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजता रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पाठ में भाग लेकर धार्मिक एकता और आस्था का परिचय दिया।

इस अवसर पर हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, अन्य जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि हिंदू महासभा द्वारा आने वाले समय में जिले के प्रत्येक गांव में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं और लोगों में धार्मिक जागरूकता लाने का माध्यम बनते हैं।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गंगा प्रकाश मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज सेवा और धर्म प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया और आयोजन शांतिपूर्ण व श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights