टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा रिजल्ट वितरण समारोह

WhatsApp Image 2026-03-24 at 6.16.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल एवं प्रबंध निदेशक शरद बंसल द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और उत्साह ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। नृत्य, गीत एवं मंच प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया तथा उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा KG का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर Mohd. Zayan, Arham, Sher Afgan, Syed Sifaan, Taimoor एवं Divyansh Yadav रहे। द्वितीय स्थान पर Ayansh Singh तथा तृतीय स्थान पर Ayiza, Sher Afgan एवं Inaya Zubair ने स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights