बदायूँ ।परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक आपात बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें शाहजहांपुर में नगर निगम के बाहर लगीं काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने के विरोध को लेकर आयोजित की गई इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा कि कल शहीद दिवस पर शाहजहांपुर में अमर शहीदों की प्रतिमा पर बुलडोजर एक्शन की घोर निंदनीय है सौंदर्य कभी भी शहीदों के मान सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता. शाहजहांपुर में सौंदर्यीकरण के बहाने शहीदों की मूर्ति पर बुलडोजर चलवाना बीमारू मानसिकता की निशानी है. अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले शहादत का मोल क्या जानें. जिसको संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आसपास के जनपदों को शाहजहांपुर पहुँचने का निर्देश दिया गया है जिसके क्रम में बदायूँ से कांग्रेसजन कल दिनाँक 25 मार्च 2026 को छोटी गाड़ियों द्वारा शाहजहांपुर रवाना होंगे इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड उपाध्यक्ष शफी अहमद ने किया।