बदायूं। प्रदीप रायजादा विशाल स्मृति मंच का मोहल्ला बजरंग नगर मीरा जी चौकी पर हुआ गठन । और दायित्व दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक विनोद कुमार सक्सेना बिन्नी ने कहा कि इसका गठन साहित्यिक व सामाजिक कार्यक्रम विधिवत चलते रहें इसलिए किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप रायजादा विशाल हास्य व्यंग्य के अच्छे कवि थे । साथ ही एक अच्छे शिक्षक व कार्यक्रम संयोजक थे । इसलिए उनके नाम पर इस मंच का गठन किया गया है। मीनाक्षी रायजादा अध्यक्ष , शशांक रायजादा सचिव , स्वर्णिमा रायजादा सह सचिव, मनोज शंखधार व प्रदीप दुबे उपाध्यक्ष, विष्णु गोपाल अनुरागी व जयवीर चंद्रवंशी संगठन मंत्री, पवन शंखधार मीडिया प्रभारी, अमित राठौर प्रचार मंत्री, संरक्षक डा शैलेन्द्र कबीर ,डा गीतम सिंह, अहमद अमजदी, विनोद सूर्यवंशी , विनोद सक्सेना बिन्नी मनोनीत किए गए।