घर में सामूहिक नमाज को लेकर विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने एसएसपी से की शिकायत

WhatsApp Image 2026-03-24 at 1.53.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्राम पालपुर थाना कैण्ट क्षेत्र में घर में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि गांव में पूर्व से कोई मस्जिद नहीं है। वर्ष 2010 और 2011 में भी कुछ लोगों द्वारा घर में सामूहिक नमाज पढ़ने का प्रयास किया गया था, जिस पर थाना कैण्ट में धारा 147 व 153ए आईपीसी के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे और पुलिस द्वारा आरोप पत्र भी दाखिल किए गए थे।आरोप है कि एक बार फिर 20 और 21 मार्च को गांव के कुछ लोगों द्वारा गुड्डू और बाबू अली की जगह पर टेंट डालकर सामूहिक नमाज पढ़ने का प्रयास किया गया। इसके अलावा 18 मार्च को जुलूस निकालकर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही 19 मार्च को थाना कैण्ट और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत देकर संभावित विवाद की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा आरोप लगाया गया कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ताओं को ही धमकाया कि अगर नमाज रोकी गई तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रह सके। शिकायत करने बालों में दयाराम ,विजय , राजेंद्र कनोजिया , प्रेमपाल, भगवानदास, राजेश, सादूराम , तनुज कुमार , अर्पित कश्यप , नरेंद्र कुमार , रामा शंकर , हरीश कुमार, दीपक कश्यप , सुभाष कश्यप , रामगोपाल , अजय कश्यप, मुकेश ,संजीव , प्रमोद कुमार , सनी कश्यप, वीरेंद्र , राजीव , रूपराम, सुखपाल, पप्पू , विकास , मनोज , चंद्रभान, रोहित साहू , रिंकू श्रीराम, विशाल आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights