शहीद दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल किया जनजागरण

WhatsApp Image 2026-03-24 at 12.48.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । सोमवार को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु के बलिदान के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट स्थित वाहिनी परिसर से विकास भवन होते हुए गांधी उद्यान तक रैली निकालकर जन जागरण किया। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु अमर रहें तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।रैली को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होशियार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दी गई थी। भारत की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर तीनों अमर हो गये। शहीदों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और हमें उनसे देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए।इस दौरान लेफ्टिनेंट मनु प्रताप, लेफ्टिनेंट रीतेश चौरसिया, सूबेदार मेजर प्रवीन नेगी, डॉ अंचल अहेरी, डॉ स्वाति गुप्ता, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, सूबेदार उम्मेद सिंह, बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह एवं हवलदार संजय धाबी आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights