बरेली। भारत सरकार की ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत विकास खंड क्यारा के ग्राम करेली में एक्साइड फाउंडेशन द्वारा जन चौपाल/जन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के वृद्धजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में एक्साइड फाउंडेशन के सचिव गौरव मिश्रा ने ग्राम प्रधान ज़ाकिर के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अक्शा परवीन, जाकिर अंसारी, एडीओ (समाज कल्याण) ज्ञान प्रकाश, पंचायत सहायक अजीम अंसारी एवं पप्पू का विशेष योगदान रहा।इस जन सभा में 76 से अधिक वृद्धजनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे भरण-पोषण अधिकरण, वृद्धावस्था पेंशन, एनपीसीआई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।