बरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार ने की। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने समानता की जो लड़ाई शुरू की थी, आज उसकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है। देश में बढ़ती आर्थिक विषमता लोहिया के विचारों के विपरीत है।अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर और लोहिया जी मिलकर राजनीति करना चाहते थे, लेकिन अम्बेडकर जी के निधन से वह विचार आगे नहीं बढ़ सके। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा गठित अम्बेडकर वाहिनी के माध्यम से इन विचारों को आगे बढ़ाया जा रहा है।नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि “जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं” और युवाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर आवाज उठानी चाहिए।गोष्ठी का संचालन कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में इं. अनीस अहमद, दिनेश यादव, राजेश मौर्य, राम प्रकाश यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।