अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Image 2026-03-24 at 12.45.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली।थाना भोजीपुरा क्षेत्र के धोरा टांडा निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद तालिब पुत्र जमील अहमद की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के अनुसार, मोहम्मद तालिब चावल बेचने का काम करते थे। बीती शाम वह मोटरसाइकिल से किसी काम से गिरधरपुर जा रहे थे। इसी दौरान कनमन और देवरनिया के बीच रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची गश्ती पुलिस ने घायल तालिब को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि तालिब छह भाइयों में सबसे छोटे थे।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights