25 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करें -मंत्री राकेश सचान

WhatsApp Image 2026-03-22 at 1.29.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग राकेश सचान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित मण्डलीय समीक्षा बैठक में कई जिलो के उपायुक्त उद्योग एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि प्राईवेट बैंक सहयोग नहीं करती हैं। बिना किसी ठोस कारण से शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की योजना में आए आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जाते हैं। जिस पर मंत्री राकेश सचान द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी उपायुक्त उद्योग बैंकों द्वारा अस्वीकृत आवेदन पत्रों को पुनः बैंको में प्रेषित करें एवं बैंकर्स उन आवेदनों पर पुर्नविचार करते हुए दिनांक 25 मार्च 2026 तक ऋण स्वीकृत/वितरण की अनिवार्य रूप से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । अन्यथा उनके बैंको के शासकीय खातों को विथड्रॉंल कर दिया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम मंत्री राकेश सचान का संयुक्त आयुक्त उद्योग, आगरा, अलीगढ़, बरेली, डीजीएम, एस एल बी सी एवं उपायुक्त उद्योग, मुख्यमंत्री युवा मिशन द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। तदपरान्त तीनों मण्डल के संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा मण्डल की प्रगति से अवगत कराया गया।
संयुक्त आयुक्त उद्योग, आगरा मण्डल द्वारा अवगत कराया गया कि अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। फिरोजाबाद में एसबीआई बैंक के स्तर पर 81 आवेदन वितरण हेतु लम्बित हैं, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 70 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया गया है। मथुरा में केनरा बैंक द्वारा 850 के सापेक्ष मात्र 365 स्वीकृत हुई हैं, अस्वीकृत अधिक हुई हैं। बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा भी लक्ष्य पूर्ण नहीं किया गया है। एचडीएफसी के स्तर पर आगरा में 94 आवेदन स्वीकृति हेतु लम्बित हैं।
संयुक्त आयुक्त उद्योग अलीगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि एटा जिले में एक्सिज बैंक, ग्रामीण बैंक, द्वारा सर्पोट नहीं किया जा रहा है। एसबीआई में 114 आवेदन वितरण हेतु लम्बित हैं जबकि प्रेषित 679 आवेदन को अस्वीकृत किया गया है। हाथरस में 490 के लक्ष्य को पूर्ण किया जाना है अग्रणी जिला प्रबन्धक, केनरा से अलीगढ़ एवं हाथरस हेतु कार्ययोजना बनाते हुए दिनांक 25 मार्च 2026 तक निश्चित रूप से लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कहा गया।
संयुक्त आयुक्त उद्योग, बरेली मण्डल, बरेली द्वारा अवगत कराया गया कि बरेली एवं शाहजहांपुर जिले में लक्ष्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त उद्योग पीलीभीत द्वारा अवगत कराया गया कि एसबीआई, पंजाब एण्ड सिंध, पीएनबी, बीओबी द्वारा लक्ष्य पूर्ण नहीं किया गया है।
सभी जिले के उपायुक्त उद्योग एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि प्राईवेट बैंक सहयोग नहीं करती हैं बिना किसी ठोस कारण से आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जाते हैं। मुख्यतः केनरा बैंक, एचडीएफसी, एक्सिज बैंक, एसबीआई, कोटक महिन्द्रा, ग्रामीण उ प्र, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, बीओबी द्वारा लक्ष्य पूर्ति नहीं की गयी है एवं अधिक संख्या में आवेदन पत्रों को निरस्त किया गया है।
मंत्री राकेश सचान द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी उपायुक्त उद्योग बैंकों द्वारा अस्वीकृत आवेदन पत्रों को पुनः बैंको में प्रेषित करें एवं बैंकर्स उन आवेदनों पर पुर्नविचार करते हुए दिनांक 25 मार्च 2026 तक ऋण स्वीकृत/वितरण की अनिवार्य रूप से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके बैंको के शासकीय खातों को विथड्रॉंल कर दिया जायेगा।
अन्त में मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि यह एक महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना की शुरूआत शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना के सफल बनाने में लाभार्थियों द्वारा बैंको से सहयोग नहीं मिलने की शिकायत की जाती है। कृपया सभी बैंकर्स लक्ष्य से अधिक कार्य करें। छोटे -छोटे लोन देकर लोगों को आगे बढ़ायें। बड़े उद्यमी भी बैंको के सहयोग से ही आगे बढ़े हैं। सरकार 10 प्रतिशत मार्जिन मनी उपलब्ध कराती है, ब्याज की गारण्टी है। उपायुक्त उद्योग भी लाभार्थियों को सही मार्गदर्शन देकर उनका सहयोग करें। दिनांक 25 मार्च 2026 तक सभी बैंकर्स लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करें।
अन्त में शिवानी सिंह, उपायुक्त उद्योग, मुख्यमंत्री युवा मिशन द्वारा मंत्री जी, सभी संयुक्त आयुक्त उद्योग एवं आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दिनांक 25 मार्च 2026 के कैम्प में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराने हेतु अनुरोध करते हुए बैठक समाप्त की गयी।
समीक्षा बैठक में श्रीनाथ पासवान, संयुक्त आयुक्त उद्योग, बरेली मण्डल, बरेली, अनुज कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, आगरा मण्डल, आगरा, बीरेन्द्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़, प्रवीन कुमार सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर, एसएलबीसी, शिवानी सिंह, उपायुक्त उद्योग, मुख्यमंत्री युवा मिशन, लखनऊ, बरेली आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के सभी जनपद के उपायुक्त उद्योग, सभी जिलो के सभी अग्रणी बैंक प्रबन्धक, बैंको के आरएम, एवं महाप्रबन्धक, उपस्थित हुए। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights