बदायूँ। थाना उघैती के ग्राम ईखखेड़ा में 16 मार्च को हेयर सैलून की दुकान में घुसकर अज्ञात अभियुक्तो द्वारा समीर को जान से मारने की नियत से गोली मारकर बाइक से फरार हो गये थे । घटना के संबंध में केस दर्ज किया गया। आज पुलिस ने 04 अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त बाइक हीरो स्पलेन्डर सहित ऐपुरा मोड थानाक्षेत्र उघैती से गिरफ्तार किया गया । अभि0गण के कब्जे से एक स्पलेंडर मोटरसाईकिल, दो अवैध 315 बोर तमंचे व एक अवैध चाकू व तीन मोबाईल बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि घायल समीर की हेयर सैलून की दुकान अभियुक्त मनवीर की ससुराल में थी । मजरुव समीर के अभियुक्त मनवीर की पत्नी से शादी से पहले अच्छे सम्बन्ध थे । शादी के बाद भी समीर अभियुक्त मनवीर की पत्नी से बातचीत करने के लिए परेशान करता था । जिसकी शिकायत मनवीर की पत्नी ने मनवीर से की थी । जिस पर अभियुक्त मनवीर ने मजरुव समीर को समझाने की कोशिश भी की थी लेकिन इसके बावजूद भी समीर नहीं माना तब मनवीर ने अपने चचेरे भाई यशपाल नि0 मेवली के साथ मिलकर समीर को जान से मारने की योजना बनाई तथा अभियुक्तगण यशपाल, मनवीर, आशीष व राकेश ने योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया ।