चोरी के मामले में फरार अभियुक्त से शत-प्रतिशत बरामदगी, जेवरात हुए रिकवर

WhatsApp Image 2026-03-20 at 7.56.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शाही पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त से शत-प्रतिशत माल बरामद कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। संबंधित मुकदमा में नामजद अभियुक्त सुमित रस्तोगी उर्फ छोटू द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने पीसीआर प्राप्त कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया शेष माल बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को थाना शाही क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में घुसकर जेवरात और नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान 25 फरवरी को पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद 26 फरवरी को एक और अभियुक्त को पकड़ा गया, जबकि सुमित रस्तोगी ने 14 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
20 मार्च को न्यायालय से पीसीआर प्राप्त कर पुलिस टीम ने अभियुक्त सुमित की निशानदेही पर शेष चोरी का माल बरामद किया। बरामदगी में एक बड़ी पाजेब (160 ग्राम), एक जोड़ी छोटी पाजेब (41.70 ग्राम) और एक जोड़ी कान के कुण्डल (3.83 ग्राम) शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ ही मुकदमे में चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित हो गई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और जेवरात को बेचने या गलाने की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रेमचंद सागर और कुंवरपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights