दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन अहसन मियां ने दी सभी को ईद की मुबारकबाद

WhatsApp Image 2026-03-20 at 7.23.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां कहा कि ईद आपसी भाईचारे और खुशियों का त्यौहार है। सभी लोग आपसी गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे से गले मिले। अपने घरवालों,रिश्तेदारों के साथ ईद के दिन गरीबों का खास ख्याल रखें। गरीबों को भी खुशियों में शामिल करे। मिलजुल कर इसकी खुशियां आपस में बांटे। दरगाह पर ईद का चांद देखने के बाद मुफ्ती ज़ईम रज़ा,मौलाना अबरार उल हक़ मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी समेत शाहिद नूरी,अजमल नूरी,औरंगजेब नूरी,परवेज़ नूरी,ताहिर अल्वी,हाजी जावेद खान,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद बेग आदि ने सबको ईद की मुबारकबाद दी।
ईद की मुख्य नमाज़ ईदगाह में सुबह 10.30 बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 6.40 मिनट पर,दरगाह शाह शराफ़त अली मियां में 07 बजे,दरगाह ताजुश्शरिया में 7.30 बजे,खानकाहे वामिकिया 8.15,दरगाह बशीर मियां में 8.30, किला की जामा मस्जिद,खानकाह ए नियाज़िया,दरगाह शाहदाना वली नौमहला मस्जिद में 9.30 बजे और सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में 11.00 बजे अदा की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights