बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से त्यौहार चैत्र नवरात्रि व आगामी त्यौहार ईद-उल-फीतर के दृष्टिगत मय पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्रान्तर्गत अपराध नियंत्रण,कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्तम भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानो एवं मुख्य चौराहों लावैला चौक, छः सड़का,सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार , हलवाई चौक ,आदि मुख्य जगहों पर पैदल गस्त की गयी । नवरात्रि त्यौहार व आगामी त्यौहार ईद को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रुप से लगातार शहर में प्रत्येक दिन फुट पेट्रोलिंग करने व पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु सम्बन्धित अधि0गण को निर्देशित किया गया । शहर में त्यौहारो के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाये इसके लिए प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस बल की ड्यूटी के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात रखने हेतु निर्देश दिये गये । त्यौहारो के मद्देनजर आमजनता की रात्रि में भी आवाजाही रहती है जिस कारण कोई घटना घटित न हो इसके लिए रात्रि डयूटियो एवं पुलिस मोबाइलो द्वारा विशेष सतर्कतापूर्वक लगातार भ्रमणशील रहते हुए गस्त करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को निर्देशित किया गया । जिससे आगामी त्यौहारों को सकुशल, हर्षोल्लास और निर्बाध रूप से मनाया जा सके । इस दौरान एडीएम-ई अरुण कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सिविल लाइंस एवं अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे