बरेली। आगामी ईद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसपी सिटी मानुष पारीक एवं एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बाकरगंज ईदगाह परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं, जिससे नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।