उझानी। भाकियूं व ग्रामीणों का अंडरपास को लेकर नवें दिन भी मथुरा बरेली मार्ग जिरौली पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। आला अधिकारी धरने पर पहुंचे धरने पर मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया नहीं की कोई बातचीत उन्होंने कहा बगैर अंडरपास शुरू किए हुए बातचीत का कोई मतलब नहीं अंडर पास निर्माण शुरू कराया जाए। पांच अंडर पासों लेकर बैठे हैं अनिश्चितकालीन धरने पर । धरना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए का कहा धन्नासेठों को मार्ग बनाया जा रहा है ।इस मार्ग पर गरीब मजदूर मजलूम किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। आखिर यह किसान कैसे करेंगे अपनी खेती बाड़ी । दूसरी तरफ जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं दिया जा रहा है श्री सक्सेना ने कहा चाहे हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े अंडरपास लेकर रहेंगे क्योंकि हमें किसान गरीब मजदूर मजलूम की जनहानि बचानी है गांव के सदियों पुराने रास्तों को ऊंची मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया इस अवसर पर रमेश चंद्र फौजी गंगाराम राजपूत ब्रह्मानंद दुबे प्रकाश साहू रामपाल राजपूत बृजलाल राजपूत नरेंद्र सिंह नेतराम वर्मा ब्रह्मानंद पाली चंद्रपाल पाली पूरनलाल पाली मुंशी कुशवाहा विजेंद्र साहू होरीलाल संजीव शर्मा रामबाबू सक्सेना राजाराम राजपूत आदि लोग मौजूद रहे