भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन- रवींद्र कुमार उपाध्याय अध्यक्ष चुने गए
बदायूँ। भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा के तत्वाधान में अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहे सत्र हेतु नवीन कार्यकारिणी एवं नव सत्र में समाज हित में श्रेष्ठ कार्य योजना के निर्माण हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन आज नगर के सिटी माल स्थित मीटिंग हॉल में किया गया।
बैठक में रोहिलखंड पूर्व प्रांत बरेली से आए प्रांत अध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक संजीव जोली के निर्देशन में सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें प्रांतीय संगठन सचिव एवं निवर्तमान शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय एवं जिला संयोजक आयुष भारद्वाज ने अध्यक्ष पद हेतु रविंद्र कुमार उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका समस्त सदस्यों ने समर्थन किया और उनको अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार शाखा सचिव पद पर सौरभ रस्तोगी के नाम का प्रस्ताव पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने व कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद हेतु दिनेश कुमार शर्मा के नाम का प्रस्ताव शाखा संरक्षक रामावतार मिश्रा ने रखा। जिसको सर्वसम्मति से समर्थन के क्रम में सचिव पद पर सौरभ रस्तोगी एवं कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार शर्मा मनोनीत किए गए।
प्रांत अध्यक्ष एवं निर्वाचन प्रभारी संजीव जोली ने बताया कि प्रांतीय स्तर से जिला संयोजक पद पर आयुष भारद्वाज को पुनः मनोनीत किया गया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय को प्रांत संगठन सचिव का दायित्व दिया गया एवं पूर्व महिला संयोजिका प्रमिला गुप्ता को प्रांत गतिविधि संयोजक सेवा पद पर मनोनीत किया गया है।
शाखा संरक्षक के रूप में चंद्र प्रकाश गुप्ता, रामौतार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय सक्सेना,
उपाध्यक्ष पद पर हरि कृष्ण वर्मा एवं राजेन्द्र गुप्ता, संगठन सचिव पद पर मनीष सिंघल। इसके साथ ही पांच गतिविधियों के संयोजक भी मनोनीत किए गए जिनमें गतिविधि संयोजक सेवा हेतु देवेंद्र कुमार गुप्ता, संपर्क हेतु संजय उपाध्याय, संस्कार हेतु अशोक कुमार गौड, पर्यावरण हेतु
राजेन्द्र गुलाटी, गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता पद पर अंजू सक्सेना को मनोनीत किया गया।
इस दौरान प्रांतीय संयोजक रक्तदान एवं सह- संयोजक संस्कार अंशु शर्मा द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को पूर्ण निष्ठा से आगे बढ़ाने हेतु सभी को संकल्पित कराया गया
इस दौरान संजीव जोली ने परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके दायित्वों का बोध कराया गया।
उन्होंनें नई टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान भारत विकास परिषद गौरीशंकर शाखा के सदस्य, राजीव भारतीय, विवेक मिश्रा, जगदीश चंद्र तिवारी, दीपेंद्र कुमार, मंगला माता शाखा के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार शेखर आदि मौजूद रहे।














































































