बरेली। मंडल आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यालयों में पहुंचकर कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। जिसमें मंडल आयुक्त ने शस्त्र विभाग , नाजिर का कार्यालय , लेखागार विभाग का निरीक्षण किया और ट्रेज़री विभाग, चकबंदी विभाग सहित कई विभागों का निरीक्षण नहीं किया।साथ में जिला अधिकारी अविनाश सिंह , एडीएम सिटी सौरभ दुबे , एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह , एडीएम एफ आर संतोष कुमार , सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा , अपर मजिस्ट्रेट सदर राम जनम और सभी एसीएम मौजूद थे।\मंडल आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कार्यालयों में अनावश्यक लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।मंडल आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।