बरेली। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।किला क्षेत्र के साहूकारा नो देवी मंदिर में प्रातः 5 बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ललिता देवी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और नव दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।नवरात्र के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है और पूरे नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। 84 घंटा मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और त्रिवटीनाथ स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि नवरात्र का पर्व लोगों के लिए आस्था और विश्वास का विशेष प्रतीक है।