केशव दीक्षित बने पीएसओ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, बदायूं का नाम किया रोशन

WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.27.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पावर लिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (पीएसओ), जो सोसाइटी अधिनियम 1860 के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है, ने केशव दीक्षित को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के जनरल सेक्रेट्री दुर्गेश राजोरिया द्वारा की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

केशव दीक्षित, जो राज किशोर दीक्षित के पुत्र हैं और आवास विकास, बदायूं के निवासी हैं, की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति को बदायूं के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड पीएसओ के जनरल सेक्रेट्री संजय सिंह, रोला जिम के ओनर सौरभ सिंह, राजकीय ठेकेदार रजनेश सिंह, अजीत और शिवम सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

अपने संबोधन में केशव दीक्षित ने बताया कि पावर लिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आरबीएस ऑडिटोरियम, राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास, आगरा में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 20 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7599340004 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights